कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने चालू वित्त वर्ष में अब तक पांच करोड़ से अधिक दावों का निपटान किया है। श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कल कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में चार करोड़ 45 लाख दावों का निपटान किया गया था।
उन्होंने कहा कि संगठन में किए गए सुधारों के कारण ही इतनी बड़ी संख्या में शिकायतों का निपटान सम्भव हो पाया है। डॉक्टर मांडविया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में स्वत: दावा निपटान वाले मामलों की संख्या दोगुनी होकर एक करोड़ 87 लाख हो गई है।
डॉक्टर मांडविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों को निर्बाध सेवा प्रदान करने के लिए तकनीक का उपयोग करना जारी रखेगा।
सर्वोच्च न्यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत…
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…