भारत

ESIC को रियाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ के एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम कार्यक्रम में 4 उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) को उसके मोबाइल एप्लीकेशन (आस्क एन अप्वाइंटमेंट-एएए+) के लिए जूरी से विशेष उल्लेख के साथ एक उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटना और बीमारी, सतत निवेश और व्यवस्था में लचीलापन के लिए तीन उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिए गए हैं। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) द्वारा 03 दिसंबर, 2024 को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम (आरएसएसएफ एशिया-पैसिफिक) में दिया गया। निगम की ओर से ईएसआईसी के महानिदेशक अशोक कुमार सिंह ने ये पुरस्कार ग्रहण किए।

वैश्विक सामाजिक सुरक्षा समुदाय के प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम को ये पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा लाभों की विभिन्न विधाओं पर अपनी सेवा प्रदान करने में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए गए। ये सम्मान भारत की कामकाजी आबादी को स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा सेवाएँ प्रदान करने में नवाचार, दक्षता और सामाजिक समावेशीता के प्रति ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। यह मान्यता ईएसआईसी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है और वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम व्‍यवस्‍थाओं को साझा करने और सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए इसके समर्पण को प्रमाणित करती है।

एएए+ (आस्क एन अप्वाइंटमेंट मोबाइल ऐप)

एंड्रॉइड तथा आईओएस दोनों पर उपलब्ध ईएसआईसी का आस्क एन अप्वाइंटमेंट मोबाइल ऐप बीमित व्यक्तियों, लाभार्थियों, कर्मचारियों और ईएसआई पेंशनभोगियों को सेवा प्रदान करता है। यह अंग्रेजी, हिंदी तथा छह क्षेत्रीय भाषाओं सहित 8 भाषाओं में उपलब्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य के साथ डिज़ाइन किया गया यह ऐप उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने, कतार में प्रतीक्षा किए बिना चेक-इन करने और अपने ई-हेल्थ रिकॉर्ड तक पहुंच बनाने की अनुमति देता है। पिछले दो वर्षों में, लाभार्थियों के लिए आधार सीडिंग, होम सैंपल कलेक्शन अनुरोध और विभिन्न ईएसआई लाभों के लिए पात्रता जांच जैसी नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इसके अतिरिक्त, फ़ार्मेसी काउंटरों पर प्रेसक्रिप्‍शन को प्राथमिकता दी जाती है जिससे एएए+ पर अपॉइंटमेंट के लिए कुशल सेवा सुनिश्चित होती है।

आईएसएसए के बारे में

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ की स्थापना 1927 में जिनेवा स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के तत्वावधान में की गई थी। यह सामाजिक सुरक्षा संगठनों, सरकारों और सामाजिक सुरक्षा विभागों के लिए प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह अपने सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए पेशेवर दिशा-निर्देशों, विशेषज्ञ ज्ञान, सेवाओं और समर्थन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम द्वारा आयोजित वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, इस क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा संगठनों के बीच सहयोग और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

34 मिनट ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

39 मिनट ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

47 मिनट ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

1 घंटा ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

3 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

4 घंटे ago