जर्मनी की उर्सुला वोन डेर लेयेन को दोबारा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष चुन लिया गया है। यूरोपीय संसद ने पांच और साल के कार्यकाल के लिए उनके नाम की स्वीकृति दी। वॉन डेर लेयेन ने 720 में से 401 वोट हासिल किए जो यूरोपीय संघ के कार्यकारी निकाय के प्रमुख के लिए आवश्यक बहुमत से अधिक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग की पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत और यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “बधाई हो, @vonderleyen, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में आपके पुनः निर्वाचन पर। वैश्विक कल्याण के लिए 🇮🇳-🇪🇺 रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तत्पर हैं।”
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…