भारत

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्‍त तक समूचे देश में चलाया जायेगा

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यानी 8 अगस्त, 2024 को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा “हर घर तिरंगा” (एचजीटी) अभियान चलाया जाएगा। आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया “हर घर तिरंगा” अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है। 2022 में, 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। 2023 में, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी कहा कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अभियान की सफलता सुनिश्चित करते हुए समारोह में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देश भर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहा है तथा यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा एक और महत्वपूर्ण उत्सव है।

शेखावत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा उत्सव के तहत देशभर में लोक संपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • तिरंगा दौड़: देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी।
  • तिरंगा संगीत कार्यक्रम: हमारी राष्ट्रीय विरासत का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम।
  • नुक्कड़ नाटक: एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए स्थानीय समुदायों में प्रदर्शन।
  • चित्रकला प्रतियोगिता: युवाओं और बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम की कलात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना।
  • तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी: राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करना।
  • फ्लैश मॉब: सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन।
Editor

Recent Posts

अमरीकी सेना ने ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमले किए, जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया

अमरीका ने कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित लारक द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों…

45 मिनट ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास…

49 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में…

59 मिनट ago

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण ने जैव-विविधता संरक्षण के लिए पहुँच एवं लाभ-साझाकरण निधि में 5.68 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण(एनबीए) ने जैविक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न पहुंच एवं लाभ-साझाकरण(एबीएस) तंत्र के…

1 घंटा ago