भारत

आबकारी नीति मामला: अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को तीन दिन की CBI हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अर्जी पर यह आदेश पारित किया। जांच एजेंसी ने अदालत से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जेल में बंद हैं, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। न्यायाधीश ने कहा, “सीबीआई का अनुरोध तीन दिन के लिए स्वीकार किया जाता है।” केजरीवाल की हिरासत की मांग करते हुए सीबीआई ने अदालत से कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है।

उसने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का मामले में मौजूद सबूतों और अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराया जाना जरूरी है। संघीय एजेंसियों ने पहले दावा किया था कि अब खत्म कर दी गई आबकारी नीति को तैयार करने के संबंध में एक तथाकथित “दक्षिण लॉबी” द्वारा निर्देशन दिया गया था और मुख्यमंत्री इस सबमें शामिल थे।

Editor

Recent Posts

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन…

6 मिनट ago

न्‍यूजीलैंड संसद ने भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौते को लागू करने का विधेयक पारित किया

न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता लागू करने का विधेयक पारित…

8 मिनट ago

महाराष्ट्र सरकार ने 2025-26 पेराई सत्र में किसानों के लंबित भुगतान के लिए चीनी मिलों को रियायती ऋण देने का निर्णय लिया

गन्‍ना किसानों और चीनी मिलों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के…

10 मिनट ago

सरकार ने कहा- लोगों के बीच किसी भी राशि के यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा

सरकार ने कहा है कि लोगों के बीच सामान्‍य रूप से किसी भी राशि के…

13 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित मासिक प्रोत्साहन राशि को 3000 रुपये से…

2 घंटे ago