राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सोमवार को 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सफदरजंग वेधशाला ने तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
दिल्ली में रविवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे अधिक अधिकत्तम तापमान दर्ज किया गया और शहर में लू का पहला दिन था। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
मुंगेशपुर मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…