भारत

FCI महाराष्ट्र ने खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत चावल की बिक्री की घोषणा की, 27 नवंबर को होगी नीलामी

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय महाराष्ट्र ने खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) [ओएमएसएस (डी)] के तहत चावल की बिक्री करने की घोषणा की है। अगस्त 2024 के पहले सप्ताह से, खरीदार एफसीआई के ई-नीलामी सेवा प्रदाता, “एम-जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड” के साथ पैनल में शामिल होकर ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। चावल स्टॉक खरीदने में रुचि रखने वाले व्यापारी, थोक खरीदार और चावल उत्पादक आधिकारिक वेबसाइट: https://www.valuejunction.in/fci/ पर पंजीकरण कर सकते हैं, जिसकी पैनल प्रक्रिया में 72 घंटे तक का समय लग सकता है। 27 नवंबर 2024 को होने वाली आगामी नीलामी के लिए, एफसीआई गोवा राज्य से 500 मीट्रिक टन चावल की पेशकश करेगा। बोली लगाने के लिए न्यूनतम मात्रा 1 मीट्रिक टन और प्रति बोलीदाता अधिकतम मात्रा 2000 मीट्रिक टन है। ओएमएसएस (डी ) योजना से चावल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और आम आदमी को राहत देने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago