दशहरा का त्योहार आज पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। शरद नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति दृढता, सदाचार, विनम्रता और न्याय के लिए संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रपति ने कामना की है कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशियां लाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…