भारत

दशहरा का त्योहार आज पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

दशहरा का त्योहार आज पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। शरद नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह त्‍योहार अन्‍याय पर न्‍याय की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति दृढता, सदाचार, विनम्रता और न्याय के लिए संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रपति ने कामना की है कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशियां लाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोच्चि के पास एक मर्चेंट टैंकर से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित ढंग से बरामद किया

भारतीय नौसेना ने कच्चे तेल के टैंकर 'एमटी ओलंपिक लाइफ' से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी आगामी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने की…

11 घंटे ago

अश्विनी वैष्णव ने MNIT जयपुर में एडवांस क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने की घोषणा की

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी, रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मालवीय…

11 घंटे ago

आईपीसी ने फार्मास्युटिकल गुणवत्ता और गुणवत्ता-सुनिश्चित दवाओं के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए हितधारकों की सहभागिता को आगे बढ़ाया

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, भारतीय भेषज…

14 घंटे ago