भारत

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज पूरे देश में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज समूचे देश में धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ इस त्यौहार को मनाने और एक स्वच्छ, हरित तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्‍था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। ये दिन गणेश भगवान के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को दर्शाते हैं।

महाराष्ट्र में कल से गणपति महोत्सव की धूम शुरू हो गयी। लोग घरों और पंडालों में भक्ति और उत्साह के साथ अपने प्रिय गणपति बप्पा का ढोल-ताशों के बीच स्वागत कर रहे हैं। इस वर्ष बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से बनी उन गणपति मूर्तियों, जिनकी लंबाई 6 फीट से कम है, का विसर्जन अनिवार्य रूप से कृत्रिम जलाशयों में किया जाना है। त्योहार के दौरान रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी किया

तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज चेन्नई में प्रदेश भाजपा का संकल्‍प पत्र…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया, जो उत्तराखंड और व्यापक…

1 घंटा ago

बिहार के CM नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

बिहार के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक…

3 घंटे ago

MoRTH ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोड वाहनों के लिए शुल्क को सरल बनाने हेतू संशोधन अधिसूचित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) चौथे…

3 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने की अमेरिकी नाकेबंदी की निंदा

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमरीका…

4 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बीसीजी के टीके और संबंधित सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…

4 घंटे ago