insamachar

आज की ताजा खबर

Ram Navami
भारत मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। राम नवमी का मुख्य आकर्षण अयोध्या है, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य स्नान होगा, दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष में अयोध्या के पांच हजार से अधिक मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सुबह भगवान राम के अभिषेक के बाद ठीक दोपहर 12 बजे गर्भ गृह में सूर्य तिलक होगा, जब सूर्य की किरणें लगभग चार मिनट तक रामलाल के माथे पर पड़ेंगी। यह दिव्य क्षण होगा। इसके बाद छप्पन भोग प्रसाद चढ़ाये जाएंगे। आज शाम चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे लगभग 22 लाख दिए जलाए जाएंगे।

अयोध्‍या से हमारे संवाददाता ने बताया कि राम नवमी के अवसर पर श्रृद्धालुओं में विशेष उत्‍साह देखने को मिल रहा है।

धर्म नगरी अयोध्या में वासंतिक नवरात्रि‍ के अंतिम दिन और चैत्र रामनवमी पर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की पावन बेला में बृह्म मुहुर्त से ही लाखों श्रृद्धालु पावन सलिला सरयु में स्नान कर रहे हैं। यहां भजन कीर्तन करते हुए विदेशी और अप्रवासी भारतीय सहित देश के कोने–कोने से आये श्रद्धालु चारों ओर धार्मिक जयघोष, अनुष्ठानों का क्रम शोभा यात्राएं, रामकथा के प्रवचन और श्रद्धा भक्ति आस्था को समर्पित बढ़ते कदम दिख रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *