भारत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पंद्रह माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में, प्रतिबंधित भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी – माओवादी के 15 सदस्‍यों ने कल आत्‍मसमर्पण किया। इन पर लगभग पचास लाख रुपये का ईनाम था। इस समूह ने सुकमा जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक, किरण चव्हाण के समक्ष समर्पण किया। आकाशवाणी से बातचीत में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि ये कुख्‍यात माओवादी माडवी हिड़मा के मारे जाने के बाद बढ़ते डर का नतीजा हैं।

जिला सुकमा में कल पुलिस और सीआरपीएफ के सामने 15 नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया है। इन 15 नक्‍सलियों में चार नक्‍सली पीएल के बटालियन नम्‍बर वन के हैं। अन्‍य नक्‍सली कुंटा एरिया कमेटी, स्‍तारा मेरा कमेटी, केरला एरिया कमेटी के सदस्‍य हैं। सभी नक्‍सली जो ऑपरेशन चल रहे हैं उसके अलावा सुकमा जिले में जो कैंप खोले जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर आत्‍मसमर्पण किए हैं। सरकार की जो पुर्नवास नीति है उसके अंतर्गत सभी नक्‍सलियों को लाभ दिए जा रहे हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago