insamachar

आज की ताजा खबर

Fifth edition of Maritime Conference begins in Goa today
भारत

समुद्री सम्मेलन का पांचवां संस्करण आज से गोवा में शुरू

समुद्री सम्मेलन का पांचवां संस्करण आज से गोवा में शुरू होगा, जिसमें हिंद महासागर के 14 देशों के नौसेना प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि एक साथ आएंगे।

यह कॉन्क्लेव पहली बार वेरम स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय के नए शैक्षणिक परिसर ‘चोला भवन’ में आयोजित किया जा रहा है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 14 देशों के नौसेना प्रमुखों, समुद्री बलों के प्रमुखों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मेज़बानी करेंगे। चर्चा के प्रमुख मुद्दों में अवैध, अनिर्दिष्ट और अनियमित मछली पकड़ना, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध समुद्री गतिविधियां शामिल हैं, जो आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और क्षेत्रीय स्थायित्व को प्रभावित करती हैं। यह कॉन्क्लेव प्रधानमंत्री की ‘महासागर’ परिकल्पना के अनुरूप है, जो संवाद, विश्वास और सहयोग के आधार पर समुद्री सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित करती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *