insamachar

आज की ताजा खबर

Defence News भारत

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य समूह (जेडीडब्ल्यूजी) की पांचवीं बैठक आयोजित की। विचार-विमर्श में संरचित सैन्य आदान-प्रदान, संयुक्त प्रशिक्षण के अवसर, समुद्री क्षेत्र की जागरूकता, सैन्य अभ्यासों का संचालन और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति में सहयोग को प्रोत्साहन देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने पिछली जेडीडब्ल्यूजी बैठक के बाद से हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की और रक्षा सहयोग के लिए एक दूरदर्शी रूपरेखा तैयार की।

रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए। मोज़ाम्बिक में भारत के उच्चायुक्त श्री रॉबर्ट शेटकिंटोंग और भारत के रक्षा अटैची भी बैठक में सम्मिलित हुए। मोज़ाम्बिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव श्री कासिमिरो ऑगस्टो मुइओ ने किया।

बैठक में दोनों देशों ने मजबूत संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *