भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (JWG) की पाँचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पाँचवीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। बैठक की सह- अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत कुमार साहू और दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग के कार्यवाहक निदेशक तपसना मोलेपो ने की। दोनों पक्षों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक बढ़ाने की दिशा में इस बैठक को एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में रेखांकित किया।

अजीत कुमार साहू ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारत की उल्लेखनीय कृषि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई, कई नवीन पहलों पर प्रकाश डाला, जिनमें डिजिटल समाधानों का उपयोग, जलवायु- अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, जोखिम न्यूनीकरण और सरकार की ऋण पहल शामिल हैं।

थापसना मोलेपो ने कृषि क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख प्राथमिकताओं का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारत के साथ अपनी मूल्यवान साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपने देश की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने विस्तार सेवाओं, क्षमता निर्माण और बीज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में दक्षिण अफ्रीका की गहरी रुचि को रेखांकित किया।

चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद (एआरसी) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर विचार- विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, क्षमता निर्माण और बाज़ार पहुँच के मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

NHRC ने हरियाणा के सोनीपत में कुत्ता काटे व्यक्ति की चिकित्सकीय लापरवाही के कारण कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…

58 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल…

2 घंटे ago

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ…

2 घंटे ago

NHRC ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी विद्यालय में छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के…

2 घंटे ago

इस्राएल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर शुरू किए

इस्राएल ने प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने…

3 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर…

3 घंटे ago