भारत

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका आज से भारत की तीन दिन की यात्रा पर

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज सुबह नई दिल्‍ली पहुंच गए। शिक्षा और पूर्वोत्‍तर विकास राज्‍य मंत्री सुकांता मजूमदार ने हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी आई हैं। प्रधानमंत्री राबुका के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा मंत्री, रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री राबुका की भारत की यह पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री राबुका कल प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री राबुका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। फिजी के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और फिजी के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी यात्रा से सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता स्‍पष्‍ट होती है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

8 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

8 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

8 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

8 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

22 घंटे ago