भारत

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भोपाल में IISER के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नवाचार, वैज्ञानिक सोच और समस्याओं का त्वरित समाधान तलाशने पर बल दिया। वे आज भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान का अधिकतम उपयोग समाज की बेहतरी के लिए किया जाना चाहिए। नवीकरणीय ऊर्जा को समय की मांग बताते हुए उन्‍होंने विद्यार्थियों से इस तरह की बैटरी और संसाधन बनाने का आग्रह किया जो इस ऊर्जा का भंडारण कर सके। वित्‍त मंत्री ने उन्नत रसायन के जरिये देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के प्रयासों का भी आह्वान किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रौद्योगिकी, प्राकृतिक हरित हाइड्रोजन मिशन, अनुसंधान और फाइव जी प्रौद्योगिकी के लिए बढ़ते बजट आवंटन सहित सरकार के विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि समन्वित प्रयासों से ही हम देश को विकसित बनाने का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

भोपाल के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि डिग्री सिर्फ एक कागज का टुकडा नहीं है बल्कि यह आपकी प्रतिभा का सम्मान है। उन्‍होंने कहा कि विद्या धन सबसे बडी संपत्ति है। 21वीं सदी ज्ञान की सदी है। भारतीय ज्ञान परम्परा से आप और भारत इस सदी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आई आई एस ई आर भोपाल ने इस वर्ष कुल दो सौ चौदह एकीकृत स्नातकोत्तर डिग्री, 79 अंडर ग्रेजुएट, 15 स्नातकोत्तर, 13 एम एस सी और 121 पी एच डी डिग्रियां प्रदान की।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक द्वारा कंट्रोल एस डेटासेंटर्स लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक. द्वारा कंट्रोल एस (Ctrl S)…

6 घंटे ago

सीसीआई ने अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड (लक्षित कंपनी)…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में AIIMS, नई दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ…

6 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में भारत…

6 घंटे ago

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश…

7 घंटे ago