भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण शुरू किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी सांसदों के विरोध के बीच अपना बजट भाषण शुरू किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।”

यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। 2019 में पदभार संभालने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा। लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद बजट की प्रति राज्यसभा में पेश की जाएगी।

अपने बजट पूर्व परामर्श के दौरान वित्त मंत्री ने किसान संघों, कृषि अर्थशास्त्रियों, श्रमिक संघों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, व्यापार और सेवा उद्योग, अर्थशास्त्रियों, वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों सहित कई हित धारकों के साथ बैठकें की।

एक फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहला पेपर लेस बजट पेश किया था और तब से डिजिटल बजट पेश किया जा रहा है। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा।

कल दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति की झलक प्रस्‍तुत की जाती है।

केंद्रीय बजट को लेकर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज कारोबार के लिए खुले रहेंगे। यह तीसरा मौका है, जब बजट के कारण शनिवार को शेयर बाजार खोला गया है। इससे पहले, एक फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बजट पेश किए जाने के कारण शनिवार को शेयर बाजार खुले रहे थे। आज सामान्‍य दिनों की तरह ही शेयर बाजार सुबह सवा नौ बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक खुले रहेंगे। कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार में शाम साढे पांच बजे तक कारोबार हो सकेगा। आज मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज में भी लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

3 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

3 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

3 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

3 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

3 घंटे ago