बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 53 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी

वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली में वस्तु और सेवाकर परिषद (GST) परिषद की 53 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी। सरकार के गठन के बाद यह जीएसटी परिषद की पहली बैठक है।

जीएसटी परिषद की अंतिम बैठक पिछले वर्ष सात अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान परिषद ने कई निर्णय लिए थे। जीएसटी परिषद ने प्रस्तावित जीएसटी अपीली न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की शर्तों में पात्रता और आयु के संबंध में संशोधन की सिफारिश की थी। परिषद ने बाजरे के आटे से तैयार भोजन पर कर नहीं लगाने की सिफारिश की थी। परिषद ने गुड़ पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया था जिससे गन्ना किसानों को बकाया राशि के तेजी से भुगतान के लिए राहत मिले और पशु चारा निर्माण की लागत में कमी आए।

निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट से पहले कल नई दिल्ली में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ परामर्श किया। उन्होंने आम बजट से पहले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

1 घंटा ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

1 घंटा ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

1 घंटा ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

1 घंटा ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

5 घंटे ago