बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने के बाद इसकी प्रति राज्‍यसभा में पटल पर रखी जाएगी। नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट है। बजट तैयार होने से पहले वित्‍त मंत्री ने विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों, व्‍यापार संगठनों, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र, सूक्ष्‍म लघु और मध्‍यम उद्यम, व्‍यापार और सेवा उद्योग, वित्‍तीय क्षेत्र और पूंजी बाज़ार के प्रतिनिधियों सहित कई हितधारकों के साथ परामर्श बैठकें की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्‍न पहलुओं के बारे में बजट पूर्व व्‍यापाक परामर्श किया और सुझावों की संकलित रिपोर्ट वित्‍त मंत्री को प्रस्‍तुत की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। उन्होंने 2019 में वित्त मंत्री का पदभार ग्रहण किया था। अपने बजट भाषण में वह अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास के रूपरेखा के साथ–साथ सरकार की आय और व्‍यय का ब्‍यौरा प्रस्तुत करेंगी। बजट तैयार करते समय केंद्र सरकार द्वारा युवाओं समेत आम नागरिकों से अलग–अलग माध्यमों के जरिए सुझाव मांगे गए थे जिसकी झलक केंद्रीय बजट 2026-27 में देखने को मिलेगी। बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट से जुड़े सभी दस्तावेज यूनियन बजट मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री देश के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग 30 कॉलेज छात्रों से भी संवाद करेंगी। बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हुआ था जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

11 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

12 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

13 घंटे ago