फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों देशों का लक्ष्य आपसी व्यापार को दोगुना करना है, जिससे आर्थिक संबंधों को एक मजबूत प्रोत्साहन मिले।
दोनों नेताओं ने 6जी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, जैव ईंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसी भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में कहा: “फिनलैंड के प्रधानमंत्री श्री पेटेरी ओर्पो के साथ व्यापक चर्चा हुई।
भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लिए उनके व्यक्तिगत समर्थन हेतु मैंने उन्हें धन्यवाद दिया, जो भारत-यूरोप संबंधों में एक ‘स्वर्णिम युग’ की शुरुआत करेगा। भारत और फिनलैंड ने आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा, जिससे आर्थिक संबंधों को मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा। हमने 6जी नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, जैव ईंधन चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसी भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…