भारत

दिल्‍ली में वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार का पहला बजट आज

दिल्ली सरकार आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी। कल सदन में बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद अगले दिन विधानसभा में बजट पारित किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा का पांच दिन का सत्र कल दिल्ली परिवहन निगम के कामकाज पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर चर्चा के साथ शुरू हुआ। सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा आज भी जारी रहेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएजी रिपोर्ट पेश की और घोषणा की कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल पर एक श्वेत पत्र लाएगी।

रिपोर्ट में डीटीसी के वित्तीय और परिचालन पहलुओं पर प्रकाश डालने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण जल्द ही पेश किया जाएगा क्योंकि विभिन्न विभागों में ऑडिट अभी भी जारी है। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

3 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

8 घंटे ago