भारत

भारतीय तटरक्षक बल में जीएसएल निर्मित आठ में से पहला ‘अदम्य’ एफपीवी शामिल किया गया

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में आठ एफपीवी परियोजना के तहत पहला फास्ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘अदम्य’ 26 जून, 2025 को गोवा में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) में शामिल कर लिया गया। एफपीवी आईसीजी के बेड़े में अपनी श्रेणी का पहला जहाज है जिसमें कंट्रोलेबल पिच प्रोपेलर (सीपीपी) और स्वदेशी रूप से विकसित गियरबॉक्स हैं, जो समुद्र में जहाज को बेहतर फुर्ती और परिचालन लचीलापन प्रदान करते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

यह जहाज अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें 30 मिमी. सीआरएन-91 गन, अग्नि नियंत्रण प्रणाली के साथ दो 12.7 मिमी स्थिर रिमोट-कंट्रोल गन, एक एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आईबीएस), एक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) और एक स्वचालित पावर प्रबंधन प्रणाली (एपीएमएस) शामिल हैं। एफपीवी की ये उन्नत प्रणालियां आईसीजी को भारत के व्यापक समुद्री क्षेत्र में अधिक सटीकता, दक्षता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने में सक्षम बनाएंगी।

‘अदम्य’ जहाज का डिजाइन और निर्माण जीएसएल ने किया है जो भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का उदाहरण है। यह जहाज राष्ट्र के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ी छलांग है। ये एफपीवी आईसीजी के परिचालन बेड़े में बल गुणक के रूप में कार्य करेंगे, जिससे समुद्री कानून प्रवर्तन, तटीय निगरानी, ​​खोज और बचाव कार्यों और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सक्षम होगी।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार तक आंध्र प्रदेश और यनम तट की ओर बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…

43 मिनट ago

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…

1 घंटा ago

DGHS ने एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों और डिस्पोजेबल सर्जिकल वस्तुओं को दोबारा इस्‍तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…

1 घंटा ago

भारत ने जॉर्डन में करक के गिरिजाघर पर हमले की निंदा की

भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…

1 घंटा ago

पीवी सिंधु ने पेरिस में जापान की हिना अकेची को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर…

1 घंटा ago