भारत

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के वैश्विक कूटनीतिक संपर्क के लिए गठित सात में से पहला सर्वदलीय शिष्‍टमंडल आज चार देशों के लिए रवाना होगा

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के राजनयिक वैश्विक संपर्क के लिए गठित सात सर्वदलीय शिष्टमंडल में से पहला शिष्टमंडल आज चार देशों के लिए रवाना हो रहा है। शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्‍व में यह प्रतिनिधिमंडल संयुक्‍त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगों और सियरा लियोन जाएगा। जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा और डीएमके पार्टी सांसद कनिमोई के नेतृत्‍व में दो प्रतिनिधिमंडल कल इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया, जापान और सिंगापुर तथा स्‍पेन, यूनान, स्‍लोवेनिया, लातविया और रूस के लिए रवाना होगा। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल संसद भवन में तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों को इस बारे में जानकारी दी।

इससे पहले, बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्रीकांत शिंदे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भारत में हुए पिछले आतंकवादी हमलो की जानकारी के साथ यह भी बताया गया पाकिस्‍तान किस तरह सीमा पार से आतंकवाद को बढावा देता रहा है।

जिस जिस देश में हमलोग जा रहे हैं, जिस तरह से भारत का स्‍टैंड, पक्ष वहां पर रखना है और जिस तरीके से भारत इतने सालों तक टेररिजम से लडता आया है, जिस तरीके से पाकिस्‍तान भारत पर हमले करता आया है, टेररिजम को बढ़ावा देने का काम कर रहा है, अलग-अलग टेररिस्‍ट ऑर्गनाजेशन को पनाह भी देने का काम कर रहा है। पाकिस्‍तान जिस प्रकार से ये कारनामें इतने सालों से कर रहा है, वह पूरी दुनिया को भी पता होना जरूरी है।

दूसरे शिष्टमंडल का नेतृत्‍व कर रहे संजय झा ने बताया कि पांच देशों की यात्रा के दौरान वे पाकिस्‍तान द्वारा भारत में दशकों से चलाए जा रहे आतंकवाद का उल्लेख करेंगे।

“नौ जून टारगेट से पाकिस्‍तान में जहां से जैसे जैस-ए-मोहम्‍मद, लश्‍कर-ए-ताइबा का मेन हेडक्‍वार्टर था, उसको डेमोलिश किया, इनसाइट महावलपुर तक जाकर के टेररिस्‍ट कैंप को खत्‍म किया, जहां हमलोग जा रहे हैं ये बताने कि पूरा दुनिया में जहां आतंकवाद होता है, उसका जो रूट है वह पाकिस्‍तान में है। पूरा वहां की सरकार और वहां का आर्मी वहां पर इन्‍वॉल्‍व पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान की आक्रामकता का मुंह तोड़ जवाब देने के बाद भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। पाकिस्तान के नापाक इरादों और भारत के सफल आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदायों तक अपनी बात पहुंचाने के प्रयासों के तहत सात बहुपक्षीय प्रतिनिधि मंडलों में से एक प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले कल यूएई समेत पश्चिमी अफ्रीकी देशों के चार देशों के दौरे पर रवाना होगा। आने वाले दिनों में अन्य 6 प्रतिनिधिमंडल भी अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रूख को पेश करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल अगले महीने की 5 तारीख तक कुल 32 देशों का दौरा करेंगे।

Editor

Recent Posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

9 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

1 घंटा ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

2 घंटे ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…

4 घंटे ago

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CSIR-NIScPR द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…

4 घंटे ago