बिज़नेस

FIU-IND और IRDAI ने बेहतर समन्वय तथा सूचना आदान-प्रदान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) और भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने आज नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों की आवश्यकताओं के प्रभावी कार्यान्वयन में निरंतर समन्वित प्रयासों के तहत एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन पर एफआईयू-आईएनडी के निदेशक विवेक अग्रवाल और आईआरडीएआई के सदस्य (वितरण) सत्यजीत त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन के अनुसार, एफआईयू-आईएनडी और आईआरडीएआई निम्नलिखित सहित आपसी हित के क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ सहयोग करेंगे:

  • एमओयू के लिए प्रत्येक पक्ष द्वारा एक नोडल अधिकारी और एक वैकल्पिक नोडल अधिकारी की नियुक्ति।
  • उनके संबंधित डेटाबेस में उपलब्ध प्रासंगिक खुफिया जानकारी और जानकारी साझा करना।
  • पीएमएल नियमों के तहत विनियमित संस्थाओं/रिपोर्टिंग संस्थाओं द्वारा एफआईयू-आईएनडी को रिपोर्ट करने की प्रक्रिया और तरीके निर्धारित करना।
  • विनियमित संस्थाओं/रिपोर्टिंग संस्थाओं के लिए आउटरीच और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
  • आईआरडीएआई द्वारा विनियमित विनियमित संस्थाओं/रिपोर्टिंग संस्थाओं में एएमएल/सीएफटी कौशल का उन्नयन करना।
  • बीमा क्षेत्र में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग/आतंकवाद के लिए वित्तपोषण का मुकाबला (एएमएल/सीएफटी) जोखिमों और कमजोरियों का आकलन।
  • बीमा क्षेत्र में संदिग्ध लेनदेन रिपोर्ट (एसटीआर) के लिए रेड फ्लैग इंडीकेटर्स की पहचान।
  • पीएमएलए, पीएमएल नियमों और आईआरडीएआई दिशानिर्देशों के तहत अपने दायित्वों के साथ विनियमित संस्थाओं/रिपोर्टिंग संस्थाओं के अनुपालन का पर्यवेक्षण एवं निगरानी करना।
  • प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत एक-दूसरे के दायित्वों का अनुपालन करना।
  • एएमएल/सीएफटी अपराधों के प्रकार/प्रवृत्तियों, जिन मामलों में प्रतिबंध लगाए गए हैं आदि के अलावा उपरोक्त पर चर्चा करने के लिए त्रैमासिक बैठक का आयोजन।
Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago