खेल

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (FIVB) प्रतिनिधिमंडल ने भारत में वॉलीबॉल के विकास पर चर्चा के लिए खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे से मुलाकात की

भारत में वॉलीबॉल के भविष्य पर चर्चा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए फेडरेशन इंटरनेशनल डी वॉलीबॉल (एफआईवीबी) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे से मुलाकात की।

बैठक का नेतृत्व एफआईवीबी के खेल निदेशक स्टीव टटन ने किया। इसके साथ ही बैठक में एफआईवीबी सशक्तिकरण और एनएफ संबंध प्रमुख हितेश मल्होत्रा, वीएफआई संचालन समिति के अध्यक्ष रोहित राजपाल और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान चर्चा के प्रमुख विषयों में प्रतिभाओं की खोज, एथलीटों के लिए प्रशिक्षण हेतु अवकाश में बढ़ोत्तरी, निःशुल्क कोचिंग संसाधनों का प्रावधान और वॉलीबॉल में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे भी शामिल थे। एफआईवीबी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय एथलीटों की प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बढ़ाने के लिए एशिया में निवेश बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया और खेलो भारत नीति के मुताबिक, खेल पर्यटन को बढ़ावा देने वाले एक प्रेरक के रूप में, बीच वॉलीबॉल की क्षमताओं पर भी चर्चा की।

खेलो इंडिया बीच गेम्स के आयोजन और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन स्थल के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

यह बैठक वॉलीबॉल को भारत में बढ़ते महत्व के खेल के रूप में स्थापित करने और इसे 2047 तक भारत को एक अग्रणी खेल राष्ट्र बनाने के व्यापक दृष्टिकोण के साथ तालमेल बनाने की दिशा में एक अहम कदम था।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

6 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

19 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

19 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

19 घंटे ago