भारत

पूर्वी लद्दाख में नदी पार करने के दौरान सेना के पांच जवानों की मौत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में एक सीमावर्ती स्थान पर एक टैंक को नदी पार कराने की कोशिश के दौरान हुई दुर्घटना में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। सिंह ने इस हादसे के बाद, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख में एक टैंक को नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के हमारे पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने वीर जवानों द्वारा देश के लिए की गई अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।’’

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

5 मिनट ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

11 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

13 घंटे ago