भारत

56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में पांच भारतीय विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते

कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में पांच भारतीय विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन भारतीय छात्रों ने देश को गौरवान्वित किया है। स्वर्ण पदक विजेताओं में पुणे के कनिष्क जैन, इंदौर के ऋद्धेश अनंत बेंदाले, नई दिल्ली के ऋषित गर्ग, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत ने 87 देशों के 381 प्रतिभागियों के बीच रूस, चीन, कज़ाख़स्तान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि भारत के ओलंपियाड कार्यक्रम की सुदृढ़ता को रेखांकित करती है, जिसका नेतृत्व टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ंडामेंटल रिसर्च के राष्ट्रीय केंद्र, होमी भाभा सेंटर फ़ॉर साइंस एजुकेशन द्वारा किया जाता है। पिछले एक दशक में इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक भारतीय प्रतिभागी ने पोडियम फिनिश में जगह बनाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतरराष्‍ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय दल के कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश की युवा शक्ति की असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले एक दशक में भारतीय छात्रों ने इस मंच के विभिन्न संस्करणों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

Editor

Recent Posts

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

1 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

8 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

11 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

13 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

15 मिनट ago

एपीडा ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस को निर्यात के लिए 1 एमटी फूल मखाना (पॉप्ड मखाना) की खेप को रवाना करने में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस…

16 मिनट ago