तेलंगाना पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह के वीडियो से छेडछाड के मामले में प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम भी प्रदेश में है। भाजपा की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी एम. सतीश और प्रवक्ता आसमा तस्लीम सहित अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को तलब किया था। रेवंत रेड्डी के वकील कल दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए और कहा कि अमित शाह के भाषण का छेड़छाड़ वाला वीडियो बनाने या पोस्ट करने से कांग्रेस नेता का कोई लेना-देना नहीं है।
रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस के चार सदस्यों को आपराधिक प्रक्रिया संहिता-सीआरपीसी की धारा 91 और 160 के तहत समन जारी किया गया था।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…