भारत

अमित शाह के वीडियो से छेडछाड के मामले में प्रदेश कांग्रेस IT सेल के पांच सदस्‍य हिरासत में

तेलंगाना पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह के वीडियो से छेडछाड के मामले में प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के पांच सदस्‍यों को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच कर रही दिल्‍ली पुलिस की टीम भी प्रदेश में है। भाजपा की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी एम. सतीश और प्रवक्‍ता आसमा तस्‍लीम सहित अन्‍य सदस्‍यों को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को तलब किया था। रेवंत रेड्डी के वकील कल दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए और कहा कि अमित शाह के भाषण का छेड़छाड़ वाला वीडियो बनाने या पोस्ट करने से कांग्रेस नेता का कोई लेना-देना नहीं है।

रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस के चार सदस्यों को आपराधिक प्रक्रिया संहिता-सीआरपीसी की धारा 91 और 160 के तहत समन जारी किया गया था।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

5 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

5 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

5 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

9 घंटे ago