भारत

राजस्‍थान में कई स्‍थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

राजस्‍थान में कई स्‍थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। राज्य में वर्षा संबंधी चेतावनियां जारी की गई हैं। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार वर्षा से कई स्थानों पर बाढ की स्थिति बन गई है। खराब मौसम से कोटा संभाग सबसे ज्‍यादा प्रभावित है।

मौसम विभाग ने आज कोटा और बूंदी में आज मुसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, नागौर, टोंक, पाली, अजमेर, भीलवाडा, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज तथा शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिनों से कई इलाकों में तेज वर्षा से कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर और टोंक में हालात खराब हो गये हैं।

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में पानी भरने से राज्‍य में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भी यातायात प्रभावति है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

इस बीच, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago