असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश और अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। आज सुबह एयरफोर्स ने डिब्रूगढ़ जिले के बाढ़ प्रभावित हटियाली चार में फंसे 13 मछुआरों को एयरलिफ्ट किया।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज दोपहर गोलाघाट जिले का दौरा करेंगे। सीएम ने सभी अभिभावक मंत्रियों को तुरंत बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र खोले हैं और बचाव एवं राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी ईटानगर और पापुम पारे जिले में प्रशासन ने स्कूलों को अगले पांच दिनों तक बंद रखने की घोषणा की है।
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से…
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…