असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी कल माजुली, धेमाजी और लखीमपुर का दौरा किया।
असम में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ के कारण छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 52 हो गई है। राज्य भर में 107 राजस्व क्षेत्रो के 3200 से अधिक गांव बाढ प्रभावित हैं और 57000 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्य सरकार ने 247 राहत शिविर और 451 राहत वितरण केंद्र खोले हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया हैं।
उधर मणिपुर में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकारी कार्यालय बंद हैं। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय स्कूल आज और कल बंद रहेंगे।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…