दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हमले के कारण दो मिनट से भी कम समय में विमान लगभग 17 हजार 400 फीट नीचे गिर गया। हालांकि, कर्मचारियों सहित यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने कॉकपिट में प्रवेश किया, हमलावर को काबू में किया और विमान को स्थिर करने में सहायता की। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किया गया और उत्तर–पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वे कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वर्तमान में स्मित तबुक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। दूतावास ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि उनकी हालत अभी स्थिर है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह कैप्टन के परिवार के संपर्क में है और सऊदी के अधिकारियों के समन्वय से हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इतने बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन स्मित मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अटूट साहस दिखाया। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टली। प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतनयाहू और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भी कैप्टन मच्छार को सच्चा नायक बताया है।
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत…