अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन-FAO ने 2024 में बिगड़ते वैश्विक भुखमरी संकट पर एक रिपोर्ट जारी की

संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन-एफ.ए.ओ. ने 2024 में बिगड़ते वैश्विक भुखमरी संकट पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 53 देशों के दो करोड़ 95 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं। यह आंकड़ा 2023 के आंकड़ो से एक करोड़ 37 लाख अधिक है। वर्ष 2025 के वैश्विक खाद्य संकट रिपोर्ट में प्रकाशित निष्‍कर्ष लगातार छठे वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। सुडान में अकाल और गाजा, दक्षिणी सूडान, हैती और माली में गंभीर भुखमरी के साथ बहुत से क्षेत्रों में जारी संघर्ष इस समस्‍या का मुख्‍य कारण है। इस रिपोर्ट में मई तथा सितंबर 2025 के बीच गाजा में अकाल के मंडराते संकट के प्रति भी आगाह किया गया है। विस्‍थापन की मजबूरी, आर्थिक झटके और मौसम की मार ने इस संकट को और बढ़ा दिया। संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के निदेशक कु डोंगयु ने कहा कि गंभीर खाद्य असुरक्षा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक वास्‍तविकता बन रही है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

1 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

1 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

1 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago