भारत

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने ​​पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा, 6.58 लाख किसानों को लाभ हुआ

पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 एलएमटी धान की आवक हुई है, जिसमें से राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा 120.67 एलएमटी की खरीद की गई है।

ग्रेड ‘ए’ धान के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2320/- रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान को खरीदा जा रहा है और चालू केएमएस 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा खरीदे गए कुल 27995 करोड़ रुपये के धान से लगभग पंजाब में 6.58 लाख किसान को लाभ हुआ है। इसके अलावा, 4839 मिल वालों ने धान की छिलाई के लिए आवेदन किया है और 4743 मिल वालों को पंजाब राज्य सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।

केएमएस 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और पंजाब के किसानों से सुचारू खरीद के लिए राज्य भर में 2927 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू केएमएस 2024-25 के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 एलएमटी तय किया है जो 30.11.2024 तक जारी रहेगा।

मंडियों से धान का उठान जोरों पर है और दैनिक आवक से अधिक मात्रा में धान मंडियों से उठ चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है धान खरीद सुचारु रूप से चल रहा है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

5 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

5 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

5 घंटे ago