विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) आज देश के 50 शहरों में 71 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड कर रहा है। स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्र ने परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।
यह टोटली कम्प्यूटर बेस टेस्ट है और दो पारी में होता है कहीं से कुछ ऐसी कुछ खबरें आई स्पेशली केरल में एक एफआईआर भी दर्ज हुई। कुछ चैनल ऐसे चला रहे हैं कि हमारे पास पेपर उपलब्ध है, आंसर की भी उपलब्ध है हमारे पास आई है यह बिल्कुल गलत है इस एनबीईएमएस ने भी एक क्लैरिफिकेशन निकाला है और जब पेपर बनता है तो सीधा सेंटर पे ही जाता है। जो कि परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होती है तो वहीं पर जो केंडिडेट है उसके सामने ही उसके पासवर्ड से खुल सकता है। उस बीच में और किसी को उपलब्ध होने की संभावना ही नहीं है इस पर न पडे।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने भी सोशल मीडिया की भ्रामक ख़बरों को अनदेखा करने की सलाह दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अवैध तरीक़े से प्रश्न- पत्र हासिल करने की कोशिश करने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा।
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…