भारत

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और अमरीका के बीच असाधारण स्तर की सहमति

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और अमरीका के बीच असाधारण स्तर की सहमति है। मुंबई में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दोनों के राष्ट्रीय हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भारत और अमरीका के बीच असाधारण तालमेल है।

उन्होंने भारत को एक शक्तिशाली, प्रभावशाली और विकसित देश बताते हुए अमरीका का मजबूत भू-राजनीतिक साझेदार बताया। रुबियो ने कहा कि व्यक्तिगत गरिमा, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन को बनाए रखने जैसे साझा मूल्यों के कारण दोनों देशों के बीच कई समानताएं हैं।

उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखना दोनों देशों के बीच सहमति का एक प्रमुख मुद्दा है। इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर किसी भी देश का एकाधिकार या स्वामित्व नहीं होना चाहिए। इससे पहले रुबियो ने कहा कि भारत और अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब हैं। उन्होंने बताया कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए कुछ मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है।

अमरीका के विदेश मंत्री कल दोपहर मुंबई पहुंचे थे। आज उनका गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Editor

Recent Posts

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी, पहला शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…

40 मिनट ago

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज से हिमाचल प्रदेश में शुरू

विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हिमाचल प्रदेश में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ…

51 मिनट ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

17 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

17 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

18 घंटे ago