विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति से दुनिया को अवगत कराने के लिए कई देशों को भेजे जा रहे सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को आज नई दिल्ली में आवश्यक जानकारी दी। सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रूख स्पष्ट करने के लिए विभिन्न देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।
59 सदस्यीय इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी -एसपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे करेंगे।
ये प्रतिनिधिमंडल कल से 5 जून तक कुल 32 देशों का दौरा करेंगे जिसमें अमरीका, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, अल्जीरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, डेनमार्क, गयाना, ब्राजील, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर शामिल हैं।
अपनी 10 दिवसीय यात्रा के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए देश की राष्ट्रीय नीति और दृष्टिकोण से दुनिया को अवगत कराएंगे और आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के भारत के संदेश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंचाएंगे।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…