भारत

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल रात नई दिल्ली में निधन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल नई दिल्ली में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्‍हें नई दिल्ली स्थित एम्‍स के मेडिकल इमरजेंसी में रात करीब आठ बजे भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एम्‍स ने डॉ. मनमोहन सिंह को कल रात नौ बजकर 51 मिनट पर मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके परिवार में पत्‍नी गुरूशरण कौर और तीन बेटियां हैं। डॉ. सिंह का जन्‍म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। डॉ. मनमोहन सिंह 33 साल तक सेवा देने के बाद इस साल अप्रैल में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए। डॉ. सिंह प्रधानमंत्री नरसिम्‍हा राव के मंत्रिमंडल में वित्‍त मंत्री भी थे।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

7 घंटे ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

7 घंटे ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

7 घंटे ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

20 घंटे ago