अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बी.एन.पी. अध्यक्ष, खालिदा जिया का ढाका में निधन

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी- बीएनपी की अध्‍यक्ष खालिदा जिया का आज सुबह ढाका के एक अस्‍पताल में उपचार को दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। खालिदा जिया बांग्‍लादेश की दो बार प्रधानमंत्री रहीं। वे दशकों तक बांग्‍लादेश की राजनीति की अत्‍यधिक प्रभावशाली हस्तियों में से एक थी। उन्‍होंने कई वर्षों तक बीएनपी की अध्‍यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेशी राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा : “ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे वर्ष 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण भेंट का स्‍मरण है। हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी मार्गदर्शन देती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

10 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

10 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

12 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

12 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

12 घंटे ago