पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज इम्फाल में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। अजय कुमार भल्ला को लक्षमण प्रसाद आचार्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो जुलाई 2024 से प्रभारी राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे थे।
समारोह में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत, कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल हुए। 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भल्ला ने अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…