अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार घोषित

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। कल रात रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। वर्ष 2016 में जीतने और 2020 में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह डोनाल्‍ड ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है। v में राष्ट्रपति पद का चुनाव इस वर्ष नवम्‍बर में होने जा रहा है।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ओहायो के सीनेटर जे. डी. वेंस उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार होंगे। वे एक पूर्व वैंचर कैपिटलिस्‍ट और आत्‍मकथा हिलबिली एलेजी के लेखक हैं। सीनेटर वेंस को चुनकर डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह दिखा दिया है कि वे अगले चुनाव में पेंसिलवेनिया, मिशिगन और विस्‍कॉन्सिन जैसे राज्‍यों पर ध्‍यान केन्द्रीत कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

2 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

3 घंटे ago