भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

चार दिवसीय छठ पूजा समारोह आज सुबह देश के विभिन्न हिस्सों में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गयी। लाखों श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों के तटों पर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य दिया। इसके अलावा, लोगों ने झीलों, जलाशयों और अस्थायी रूप से छतों पर जल संग्रह कर छठ पूजा मनाई।

बिहार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, गंडक, सोन, बागमती सहित विभिन्न नदियों के किनारे छठ घाटों पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिनों का बिहार का सबसे पवित्र पर्व आज पारंपरिक श्रद्धा के माहौल में संपन्न हो गया। इधर, लाखों की संख्या में लोगों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सूर्य मंदिरों के परिसर में बने तालाब या जलकुंडों में उषाकालीन अर्घ्य दिया। पटना के छठ घाटों के अलावा बक्सर जिले के रामरेखा घाट, अररिया के परमान नदी पर त्रिशूलिया घाट और अन्य स्थानों पर छठ पर्व की महिमा देखते ही बन रही थी।

उत्तर प्रदेश में भी छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कल शाम की तरह आज सुबह भी प्रदेश में हजारों छठ व्रती नदियों और तालाबों के किनारे इकट्ठा हुए और उगते सूर्य की आराधना की। खास तौर पर पूर्वांचल के इलाकों में यह त्यौहार भव्य तरीके से मनाया गया आज सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिनों तक चलने वाले इस महाव्रत का समापन हुआ। कल शाम लखनऊ में छठ पूजा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया

देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार…

1 घंटा ago

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…

2 घंटे ago

सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना के तहत नए आवेदन आमंत्रित किए

केन्द्र सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से…

2 घंटे ago

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसत पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को खारिज किया

अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव…

2 घंटे ago

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

17 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

17 घंटे ago