फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस वर्ष आयोजित होने वाले 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। फ्रांस इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। मुंबई में एक प्रेस वक्तव्य में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि एवियन में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर सहमति बनाने के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक विशेष बैठक की आवश्यकता है। मैक्रों ने दोनों देशों के युवाओं के लिए नवाचार के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर दिया। जी-7 शिखर सम्मेलन अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपीय संघ के नेताओं का वार्षिक सम्मेलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…