फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो आज यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर सहित यूरोपीय नेताओं के साथ एक आपातकालीन सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। ऐसा अमरीकी अधिकारियों के सुझाव के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने संघर्ष समाप्त करने से संबंधित किसी भी वार्ता में यूरोप की कोई भूमिका न होने की बात की थी। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि राष्ट्रपति मैक्रॉ ने “परामर्श-वार्ता” का आह्वान किया था और वे यूक्रेन के लिए अमरीकी दृष्टिकोण में परिवर्तन और यूरोपीय महाद्वीप की सुरक्षा के लिए संबंधित जोखिमों को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, पोलेंड के प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क, नाटो महासचिव मार्क रुटे, इटली के प्रधान मंत्री जार्जिया मिलोनी और यूरोपीय संघ के उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा के शामिल होने की संभावना है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…
उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…