बिज़नेस

FSSAI ने पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के पैकटों पर मोटे और बड़े अक्षरों में पोषण संबंधी जानकारी दर्शाना अनिवार्य किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण-एफ.एस.एस.ए.आई ने पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के पैकटों पर मोटे और बड़े अक्षरों में अतिरिक्त चीनी, नमक और वसा के बारे में पोषण संबंधी जानकारी दर्शाना अनिवार्य कर दिया है।

उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री बी एल वर्मा ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि उपभोक्‍ताओं के लिए उत्पादों के पोषण मूल्य को बेहतर ढंग से समझाने और पोषण तत्‍वों को लेकर सही चुनाव करने के लिए, इस वर्ष 19 जून को अनिवार्य दिशानिर्देशों को मंजूरी दी गई थी।

बी एल वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं के हित में FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और मानक शिशु पोषण के लिए खाद्य के नियमों को अधिसूचित किया है, जो शिशु आहार की विभिन्न श्रेणियों के लिए मानक निर्धारित करता है। और खाद्य व्यवसाय संचालकों को शिशु पोषण के लिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट के स्रोत को स्‍पष्‍ट करना अनिवार्य करता है।

उन्‍होंने कहा कि FSSAI और राज्य खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण शिशु खाद्य उत्पादों सहित खाद्य उत्पादों की नियमित निगरानी, निरीक्षण और नमूने की जांच करते हैं। बी एल वर्मा ने बताया कि खाद्य व्यापार संचालकों को इन विनियमों के तहत लेबलिंग आवश्यकताओं और मानकों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

6 घंटे ago

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…

6 घंटे ago

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

7 घंटे ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

7 घंटे ago