भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में हुई है। 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई के अनुरोध और मुंबई की एक अदालत के दो गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब नेशनल बैंक में साढे 13 हजार करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामलें में चोकसी आरोपी है। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के शहर अंतरीप में रह रहा था। इस मामले में सह-आरोपी और चोकसी के भतीजे नीरव मोदी का भी लंदन से प्रत्यर्पण संभावित है। ये दोनों पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जानकारी सामने आने से कुछ सप्ताह पहले, जनवरी 2018 में भारत से फरार हो गए थे।
भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस शुरू…
न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड…