देश के सकल घरेलू उत्पाद -जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8 दशमलव दो प्रतिशत रही। विनिर्माण, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के कारण तीव्र वृद्धि दर संभव हुई।
दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7 दशमलव आठ प्रतिशत और पिछले वर्ष इसी अवधि में 5 दशमलव छह प्रतिशत थी।
इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मौजूदा कीमतों पर देश की जीडीपी वृद्धि दर 8 दशमलव सात प्रतिशत रही। देश के सकल घरेलू उत्पाद में 14 प्रतिशत का योगदान देने वाले विनिर्माण क्षेत्र में दूसरी तिमाही में 9 दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि हुई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से 2 दशमलव दो प्रतिशत अधिक है।
मुख्य बातें:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आठ दशमलव दो प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस वृद्धि दर को उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की वृद्धि समर्थक नीतियों और सुधारों के प्रभाव का परिणाम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे देश की जनता के परिश्रम और उद्यमिता का भी पता चलता है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार सुधारों को आगे बढाने और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन आसान बनाने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान, सेंटर फॉर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को…
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी ने बांग्लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और…
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिन की शुरुआत में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम…