भारत

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।

भारत और जर्मनी के बीच इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्च स्तरीय यात्राओं में निरंतर गति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार तथा निवेश, उन्नत प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा और एक-दूसरे के यहां प्रतिभा सम्पन्न कुशलकर्मियों के जाने सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर मिलकर काम करते रहने पर सहमत व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

7 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

10 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत…

13 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

13 घंटे ago